अमेरिकी हथियारों से तालिबान ने बनाया दबदबा

तालिबान नियमित रूप से अमेरिकी हथियारों की प्रदर्शनी करता है. इसमें बगराम एयरफ़ील्ड भी शामिल है, जो कि मुख्य अमेरिकी-नेटो बेस था. इसे वह अपनी जीत के प्रतीक के रूप में पेश करता है.

2021 में अमेरिका के अफ़गानिस्तान से वापसी के बाद पेंटागन ने दावा किया था कि पीछे छोड़े गए सैन्य साजोसामान निष्क्रिय कर दिए गए थे.

हालांकि छोड़े गए अमेरिकी हथियारों से ही तालिबान ने एक मजबूत सेना का निर्माण किया है.

अमेरिकी हथियारों के बलबूते पर ही अपने दुश्मन गुटों जैसे कि नेशनल रेज़िस्टेंस फ़्रंट और इस्लामिक स्टेट समूह के क्षेत्रीय सहयोगी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत पर तालिबान ने वर्चस्व स्थापित कर लिया है.

पूर्व अफ़ग़ान सरकार के एक सूत्र ने बीबीसी को बताया कि कंधार के गोदामों में “सैकड़ों” हाई मोबिलिटी मल्टीपर्पस व्हील्ड व्हीकल (एचएमएमडब्ल्यूवी), बारूदी सुरंग रोधी संरक्षित वाहन (एमआरएपी) और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर अभी भी मौजूद हैं.

तालिबान ने अपने कब्जे में लिए गए कुछ सैन्य उपकरणों को प्रचार वीडियो में दिखाया है, लेकिन ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को प्रयोग करने के लिए उनके पास प्रशिक्षण और तकनीकी विशेषज्ञता की कमी है.

इसके अलावा अमेरिका के कई बेहतरीन सैन्य उपकरण अभी भी प्रयोग में नहीं हैं.

हालांकि, तालिबान अपने अभियानों में संचालन में आसान उपकरणों जैसे कि हम्वीज़ और छोटे हथियारों का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं.

Leave a Comment